LIVE UPDATE
फिटनेसस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ योग आयोग ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी मे 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने सेतुबंध आसन के प्रदर्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने तिरंगे रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ योग आयोग ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी मे 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि पर शुभकामना संदेश में कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ जब तक करेगा योग, तब तक रहेगा निरोग‘। उन्होंने कहा कि सेतुबंध आसन मन और शरीर को ब्रिज की तहत जोड़ता है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने रिकार्ड बनने की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ योग आयोग ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी मे 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉॅर्ड में नाम दर्ज कराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों के स्वास्थ को प्राथमिकता में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को महती जिम्मेदारी सौंपी। इसे पूरा करते हुए आयोग द्वारा प्रदेश में लगभग 50 नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र शुरू किये गए हैं। सभी संभागों के योगसाधकों में प्रशिक्षण देकर गांव-गांव तक योग का प्रचार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ योग आयोग ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी मे 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन

संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तन, मन और धन को सुरक्षित रखता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुसार आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उनके विधानसभी क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वार्डों में निःशुल्क योग केन्द्र खोले गए हैं। छ ग महिला आयोग की अध्यक्षया डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि सभी योगसाधक 10-10 लोगों को योग सिखाएं। अगले वर्ष बड़ी संख्या में एक बार फिर सभी रिकॉर्ड बनाएंगे।

छत्तीसगढ़ योग आयोग ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी मे 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सेतुबंध आसन के साथ-साथ अन्य आसनों, प्राणायामो तथा ध्यान का अभ्यास भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छ ग श्रम कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर,उर्दू अकादमी के अध्यक्ष श्री इदरीश गांधी,छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्यगण श्री राजेश नारा, श्री रविन्द्र सिंह, श्री गणेश योगी, संस्कृत विद्यामंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा, आईजी श्री रतनलाल डांगी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के जिला प्रमुख सविता बहन,आयोग के सचिव श्री एम एल पांडे, एम आई सी सदस्य श्री सतनाम पनाक,पूर्व पार्षद श्री देवेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में योग साधकगण एवं योग प्रशिक्षक गण तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक गण उपस्थित थे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE