CID फेम एक्टर दिनेश फड़नीस का हुआ हार्ट अटैक से निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

NCG NEWS DESK MUMBAI :-
सीआईडी सीरियल के दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। 57 की उम्र मे उन्होंने आखिरी सांस ली है। रविवार को दिनेश को दिल का दौरा पड़ा था उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। CID और उनके फैंस उनके ठीक होने के लिए बहुत प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन किसी की भी प्रार्थना काम नहीं आई और दिनेश सबको छोड़कर चले गए।
57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
दिनेश फड़नीस ने कांदिवली के तुंगा अस्पाल में सोमवार और मंगलवार की रात 12.08 बजे ली अंतिम सांस ली है।दिनेश का मल्टिपल ऒर्गन फेल्योर के चलते निधन हुआ है। कुछ ही देर में बोरिवली के दौलत नगर श्मशान भूमि में दिनेश फडनीस का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें, CID में दिनेश, इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाते थे। CID में उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता था क्योंकि वह बहुत कॉमेडी करते थे। फैंस को इस खबर से बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़े :-



















