LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

चुनाव से पहले मोबाइल हैक होने पर CM बघेल ने जताई आशंका, कई घंटों से फोन बंद

NCG NEWS DESK : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना मोबाइल फोन हैक होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि मेरा मोबाइल पिछले आठ घंटों से बंद है। चार्ज होने के बाद भी चालू नहीं हुआ है। कुछ तो गड़बड़ है। मोबाइल जांच के लिए भेजना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है।

दो दिन पहले कांग्रेस के राहुल गांधी, टीएस सिंहदेव सहित कई विपक्षी नेताओं के फोन में थ्रेट अलर्ट आया था, जिसमें ‘राज्य-प्रायोजित’ निगरानी की बात लिखी गई थी। इस मामले में टीएस सिंहदेव ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए शायराना अंदाजा में अपनी बात कही थी। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा था कि इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक संलिप्तता है, तो यह भारत के लोकतंत्र और व्यक्ति की निजता का हनन है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राहुल ने कहा था जासूसी से डरते नहीं

थ्रेट अलर्ट मामले में बीते दिनों नई दिल्ली में पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि वे जासूसी से नहीं डरते। सरकार चाहे तो फोन ले सकती है। आप जितनी चाहे उतनी टैपिंग कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा था कि एप्पल की ओर से सुप्रिया, पवन खेड़ा को भी यह संदेश मिला है।

सिंहदेव ने पेगासस जैसी घटना से की तुलना

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एप्पल से प्राप्त ई-मेल की तुलना पेगासस जैसी घटना से करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस प्रकार के ई-मेल आना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार की जिम्मेदारी सिर्फ सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं बल्कि व्यक्ति की निजता की सुरक्षा भी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE