
NCG NEWS DESK RAIPUR :-
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है. सीएम बघेल ने गैस सिलेंडर के दाम को लेकर पीएम मोदी घेरा है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, पीएम तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है?
उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं. यह तो उन्होंने स्वयं ही स्वीकार कर लिया है.
सीएम बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर “मोदी की गारंटी” है तो पूरे देश में 450 रुपये में सिलेंडर दे दीजिए, जनता को केंद्र सरकार के प्रकोप से कुछ तो राहत मिलेगी ही.
प्रधानमंत्री तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है?
ख़ैर, मोदी जी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं यह तो उन्होंने स्वयं ही स्वीकार कर लिया है.
अगर “मोदी की गारंटी” है तो पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, जनता को… pic.twitter.com/CP8paZ8HVv
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 24, 2023
ये भी पढ़े:-



















