NCG NEWS DESK Bijapur : –
शुक्रवार को सीएम विष्णु देव साय बीजापुर में चुनावी सभा कको सम्बोधित कर रहे थे जहाँ उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हर दिन कांग्रेसी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। प्रदेश की जनता ने पहले प्रदेश की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और अब केंद्र में भी कांग्रेस के आने की कोई संभावना नहीं है। कांग्रेस को प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे थे मजबूरी में प्रत्याशी कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। महिलाओं को हर महीने 8 हजार और सालाना एक लाख देने की बात कहती है जनता को फार्म भरवा कर ठगने का काम कर रहे हैं।
सीएम साय ने कहा इस कबार कांग्रेस को खाता खोलने भी नहीं देना है। 2018 में प्रदेश की जनता से खूब वादे किये थे और बाद में सबको धोका दिया। 36 वादों में से एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस और पूर्व सीएम पर तंज कस्ते हुए साय ने कहा भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था , भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। प्रदेश को लूट लूट कर कंगाल बना दिया गया। कांग्रेस के घोटालेबाज आज जेल की हवा खा रहे हैं। छग में अब भाजपा की सुशासन की सरकार है। नरवा , गरवा और गौठान जैसे योजनाओं में भ्रष्टाचार , गोबर खरीदी में भ्रष्टाचार करके प्रदेश को लूटने का काम किया गया।
यह लोकसभा का चुनाव नरेंद्र मोदी का चुनाव है, नरेंद्र मोदी को जितने और प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सबका आशीर्वाद मांगने आया हूँ। सीएम साय ने कहा पिछले बार बस्तर के 12 में से 8 सीटों में आपने जीत दिलाई अब एक बार और बीजेपी की सरकार बनाने का समय आ गया है।
ये भी पढ़े :-