CM विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू…हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होकर एक मार्च तक चलेगा। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। इस बार बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। माना जा रहा है कि बजट में राज्य को कई सौगातें मिल सकती हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बजट सत्र में सरकार जनता के हित में कई बड़े फैसले लेगी।
मोदी की गारंटी के लिए गए अब तक के बड़े फैसले
18 लाख परिवारों को आवास देने की योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास विहीन परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया है। यह मोदी की गारंटी की अहम घोषणा थी।पीएससी भर्ती परीक्षा 2021 की गड़बड़ी की जांच करने के लिए सीबीआइ को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है। यह भी मोदी की गारंटी की घोषणा थी।
21 क्विंटल धान की खरीदी
मोदी की गारंटी पूरा करते हुए राज्य शासन ने किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़े :-



















