LIVE UPDATE
भारत

सीएम योगी ने एक्स पर बदला अपना बायो, जोड़ा- ‘मोदी का परिवार’

NCG NEWS DESK Lucknow :-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स (पहले ट्विटर) के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है। पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है। इसके बाद पीएम के समर्थन में देशभर के शीर्षस्तर के बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स हैंडल पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है। इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पीएम के समर्थन में अपने एक्स हैंडल के बायो में ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है। इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री के ‘चौकीदार’ वाले नारे के बाद देशभर के बीजेपी नेताओं यहां तक कि आम जनता ने भी अपने नाम के आगे ‘मैं भी चौकीदार’ जोड़ लिया था।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE