राजस्व कर्मचारी मोहन राम भगत पर रिश्वत लेने का आरोप, कलेक्टर ने किया निलंबित
NCG News desk Jashpur:-
जशपुर। जिले के फरसाबहार में राजस्व कर्मचारी मोहन राम भगत पर रिश्वत लेने का आरोप लगने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। सहायक ग्रेड-03 तहसील कार्यालय के कर्मचारी पर SDM के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें:-डेढ़ लाख रुपए रिश्वत के साथ SDO गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा
ये भी पढ़ें:-रिश्वत लेते हुए महिला अधिकारी गिरफ्तार, पेंशन के एवज में 40 हजार रुपए की थी मांग
पीड़ित पक्षकारों ने पैसे की उगाही का आरोप सहायक ग्रेड-03 मोहन राम भगत पर लगाया था। जिसके बाद इस प्रकार किए गए अनैतिक कार्यों के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:-पूर्व DSP को CBI कोर्ट ने रिश्वत केस में सुनाई 6 साल की सजा