कॉमर्स छात्र पर चाकू से हमला, पसली में गहरी चोट, आरोपी फरार

Raigarh | रायगढ़ – कोतवाली थाना क्षेत्र में कॉमर्स छात्र पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार बाइक सवार युवकों ने छात्र के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी पसली में गहरी चोट आई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। कॉमर्स छात्र पर चाकू से हमला, पसली में गहरी चोट, आरोपी फरार
रामलीला मैदान में दोस्तों संग बैठा था छात्र
जानकारी के अनुसार, रूद्रप्रताप सिंह (20), निवासी कोसमनारा कोतरा रोड, अपने दोस्तों सिद्धांत बाजपेयी और चिराग उपाध्याय के साथ मंगलवार रात करीब 8 बजे रामलीला मैदान में बैठा था। इसी दौरान वे मोबाइल गेम खेल रहे थे, तभी 2 बाइक पर सवार 4 युवक वहां पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर चाकू से हमला
रूद्र ने जब गाली देने से मना किया, तो एक आरोपी ने तेज धारदार चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले में रूद्र की पसली पर गंभीर चोट आई। वारदात के बाद हमलावर गौशाला रोड की ओर भाग निकले।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने धारा 118(2)-बीएनएस, 296-बीएनएस, 3(5)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस की अपील – अगर किसी के पास आरोपियों से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।



















