WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
बैतूल, मध्य प्रदेश – एक युवक के लिए CM हेल्पलाइन में शिकायत करना भारी पड़ गया। जब उसने अपने चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) के लिए आवेदन दिया, तो पुलिस ने देरी कर दी। परेशान होकर उसने CM हेल्पलाइन में शिकायत कर दी, लेकिन यह बात पुलिसकर्मियों को नागवार गुजरी। CM हेल्पलाइन में शिकायत करना पड़ा महंगा, पुलिस ने चरित्र प्रमाण पत्र पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी, 2 कांस्टेबल सस्पेंड!
जब आखिरकार पुलिस ने प्रमाण पत्र जारी किया, तो उसमें लिखा था कि आवेदक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन इसके साथ ही लाल स्याही से आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसमें लिखा था –
❝ आवेदक सीएम हेल्पलाइन में बार-बार शिकायत करने का आदी है। ❞
इस विवादित प्रमाण पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। CM हेल्पलाइन में शिकायत करना पड़ा महंगा, पुलिस ने चरित्र प्रमाण पत्र पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी, 2 कांस्टेबल सस्पेंड!
शिकायत मिलने पर बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया ने प्रधान आरक्षक बलराम सरेयाम और आरक्षक विप्लव मरासे को तत्काल निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदक को नया चरित्र प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। CM हेल्पलाइन में शिकायत करना पड़ा महंगा, पुलिस ने चरित्र प्रमाण पत्र पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी, 2 कांस्टेबल सस्पेंड!
पीड़ित रूपेश देशमुख ने बताया कि वह वोल्वो आयशर कंपनी, भोपाल में काम करते हैं और नौकरी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत थी। पुलिसकर्मी इसे जारी नहीं कर रहे थे, इसलिए उसने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। लेकिन इसका परिणाम उसे अपमानजनक टिप्पणी के रूप में झेलना पड़ा। CM हेल्पलाइन में शिकायत करना पड़ा महंगा, पुलिस ने चरित्र प्रमाण पत्र पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी, 2 कांस्टेबल सस्पेंड!
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए CM हेल्पलाइन सेवा चलाई गई है। लेकिन इस घटना से शिकायतकर्ता के उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
रूपेश का कहना है कि उसने प्रमाण पत्र वायरल नहीं किया लेकिन फिर भी यह इंटरनेट पर तेजी से फैल गया। लोग इस घटना पर कड़ी नाराजगी जता रहे हैं और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। CM हेल्पलाइन में शिकायत करना पड़ा महंगा, पुलिस ने चरित्र प्रमाण पत्र पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी, 2 कांस्टेबल सस्पेंड!
Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Oppo F29 Series को पेश किया है। इस सीरीज में दो मॉडल –...
Read moreस्वामी/प्रकाशक/संपादक – ताराचन्द चन्द्राकर
कार्यालय – वृंदानगर शिवपारा बोरसी,दुर्ग जिला दुर्ग (छ. ग.)
फोन – 0788-2960430
Mo. 8815050000
E-mail – nidarchhattisgarh@gmail.com
contact@nidarchhattisgarh.com
© Copyright 2023 - 2024, All Rights Reserved | Proudly Design by serverhosthub.com
© Copyright 2023 - 2024, All Rights Reserved | Proudly Design by serverhosthub.com