भारत
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा की सभी कमेटी में दी पायलट को जगह लेकिन नही दिया नेतृत्व

NCG NEWS DESK : राजस्थान कांग्रेस चुनाव के लिए 8 चुनाव समितियों का गठन किया है, हालांकि उनमें से किसी का भी नेतृत्व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट नहीं करेंगे। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य के रूप में पायलट सभी चुनाव समितियों के पदेन सदस्य हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर समिति का समन्वयक बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष, हरीश चौधरी को रणनीतिक समिति का अध्यक्ष, जबकि ममता भूपेश को मीडिया एवं संचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।अब यह विचारणीय प्रश्न है कि पायलट का कद घटा है या बढ़ा?
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!



















