LIVE UPDATE
अपराधभारत

कांग्रेस उपाध्यक्ष जुआ खेलते गिरफ्तार,कार और स्कूटी जब्त

NCG NEWS DESK बालाघाट: जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी में जिस रहीम खान का उपाध्यक्ष पद सौंपा था, उसे उसी रात जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया गया। मामला ग्रामीण थाना (नवेगांव) क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर चिचगांव और बम्हनी रोड के बीच एक फार्म हाउस के सामने कांग्रेस उपाध्यक्ष रहीम खान सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस उपाध्यक्ष रहीम खान के खिलाफ पूर्व में भी जुआ एक्ट के मामले पंजीबद्ध हैं।

ये लोग गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ग्रामीण थाना प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह गेहलोत ने बताया कि इस मामले में रहीम खान के अलावा उकवा निवासी अजय पिता लखनलाल बागड़े, कोसमी निवासी नीलेश पिता नत्थुदास कोल्हे, उकवा निवासी राकेश पिता रघु, कोतवाली थाना अंतर्गत प्रेमनगर निवासी दिलीप कुमार पिता जरबलाल सोनेकर और वार्ड क्रमांक 17 कंकर मुंजारे गली निवासी बस्कोराम उर्फ भस्का सेठ पिता पारूमल वाधवानी को जुआ खेलते पकड़ा है।

पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपितों के पास से 50 हजार 590 रुपये नकद, दो कार , स्कूटी सहित तीन मोबाइल फोन बरादम किए हैं। पुलिस ने  पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1976 की धारा-13 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE