LIVE UPDATE
राजनीतिमध्यप्रदेश

कांग्रेस का बड़ा आरोप: “MP सरकार ने 100 करोड़ खर्च कर रोका OBC को 27% आरक्षण”

जीतू पटवारी ने कहा - भाजपा ने वकीलों पर करोड़ों लुटाकर अटकाया ओबीसी आरक्षण, राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी उठाए सवाल

भोपाल: कांग्रेस का बड़ा आरोप: “MP सरकार ने 100 करोड़ खर्च कर रोका OBC को 27% आरक्षण” मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ओबीसी को आरक्षण का लाभ देने से रोकने के लिए वकीलों पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए और लगातार तारीखें बढ़वाईं। जीतू पटवारी ने कहा, “प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण पिछले 6 साल से भाजपा ने रोक रखा है। राज्य सरकार ने इसे रोकने के लिए 100 करोड़ रुपए वकीलों को दिए और लगातार तारीखें बढ़ाईं। अभी भी यही चल रहा है।” उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को खोखला कर दिया है और बार-बार कर्ज लेने को राज्य की आर्थिक दुरावस्था बताया।

पचमढ़ी शिविर: कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पचमढ़ी में आज से शुरू हो रहा कांग्रेस का महामंथन शिविर पार्टी को नई मजबूती देगा। इस शिविर में SIR सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे की ट्रेनिंग दी जाएगी, जो जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। कांग्रेस का बड़ा आरोप: “MP सरकार ने 100 करोड़ खर्च कर रोका OBC को 27% आरक्षण”

शराब और नशे पर चिंता, कानून-व्यवस्था पर सवाल

जीतू पटवारी ने प्रदेश में शराब और नशे के बढ़ते चलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “शराब और नशे से युवा पीढ़ी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। भाजपा सरकार शराब से 17 हजार करोड़ का राजस्व लक्ष्य रखकर युवाओं को बर्बाद कर रही है।” उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को “शून्य” बताया और भाजपा के सांसद-विधायकों पर जनता से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने सतना में एक भाजपा सांसद द्वारा आम जनता को कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना का भी जिक्र किया। कांग्रेस का बड़ा आरोप: “MP सरकार ने 100 करोड़ खर्च कर रोका OBC को 27% आरक्षण”

“50% कमीशन की सरकार” और किसानों का मुद्दा

पटवारी ने भाजपा सरकार को “50% कमीशन की सरकार” करार दिया और आरोप लगाया कि घर-घर शराब पहुंचाई जा रही है। उन्होंने किसानों को यातनाएं दिए जाने, 27 विभागों के कर्मचारियों को वेतन न मिलने और मुख्यमंत्री द्वारा 200 करोड़ का हवाई जहाज खरीदने व उस पर रोज 25 लाख रुपए खर्च करने पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस का बड़ा आरोप: “MP सरकार ने 100 करोड़ खर्च कर रोका OBC को 27% आरक्षण”

बाबा साहब अंबेडकर के विचारों पर हमले का आरोप

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा से संबंधित लोग बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को समाप्त करना चाहते हैं और उनके संविधान निर्माता होने की बात को चुनौती देते हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में बाबा साहब की मूर्ति न लगने के पीछे सरकार का ही हाथ है और आदिवासियों व दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग भी भाजपा सरकार से त्रस्त है। कांग्रेस का बड़ा आरोप: “MP सरकार ने 100 करोड़ खर्च कर रोका OBC को 27% आरक्षण”

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE