LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पुलिस क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला सिपाही, बिस्तर पर पड़ी थी महिला

NCG NEWS DESK Janjgir. :-

11वीं बटालियन के पुलिस क्वार्टर से तेज दुर्गंध की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे के अंदर दो लाश मिली। पुरुष की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। वहीं महिला की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। जांजगीर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों लाश 4 से 5 दिन पुरानी लग रही है। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची थी। मौके की जांच और पंचनामा के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एसपी अग्रवाल ने बताया कि मृतक बटालियन का जवान है। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुए है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। आरक्षक की लाश फांसी पर लटकी मिली है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है, लेकिन महिला ने भी आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

मृत मिले आरक्षक का नाम रामसागर सिदार 35 वर्षीय है। परिजन के बताए अनुसार उसकी अभी शादी नहीं हुए है। आरक्षक रामसागर 15 छुट्टी के बाद 2 जनवरी को ड्यूटी पर वापस आया था।

एसपी अग्रवाल ने बताया कि11वी बटालियन पुटपुरा जांजगीर के शासकीय क्वार्टर से बदबू आने की सूचना मिलने पर थाना जांजगीर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर शासकीय आवास के बेडरूम दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर अंदर आरक्षक (ट्रेड) वाटर कॅरियर क्रमांक 1080 रामसागर सिंह पिता मातवर सिंह उम्र लगभग 38 साल मुख्य मूल निवास मुख्य बस्ती कौवाताल पोस्ट- गोरी थाना पुसौर जिला रायगढ़ का पंखे से लटका शव मिला।

उसी कमरे के पलंग पर एक महिला यशोदा यादव उम्र 29 वर्ष पिता होरीलाल निवासी नवापारा थाना डभरा जिला शक्ति का शव मिला है, थाना जांजगीर में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE