धमतरी नगर निगम में कमीशनखोरी का विवाद: कर्मचारी सुनील सालुंके पर 25 हजार रुपए लेने का आरोप
महापौर के संज्ञान में मामला आया, निगम कर्मचारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया, जांच के आदेश दिए गए

धमतरी। धमतरी नगर निगम में कमीशनखोरी का विवाद: कर्मचारी सुनील सालुंके पर 25 हजार रुपए लेने का आरोप. धमतरी नगर निगम में कमीशनखोरी का विवाद: कर्मचारी सुनील सालुंके पर 25 हजार रुपए लेने का आरोप. धमतरी नगर निगम के कर्मचारी सुनील सालुंके पर 25 हजार रुपए कमीशन लेने का आरोप लगा है। यह आरोप एकता नगर निवासी ओमप्रकाश साहू ने महापौर को लिखित शिकायत देकर लगाया है।
ओमप्रकाश साहू ने अपने आवेदन में बताया कि उनका भांजा अमरचंद साहू और यामिनी साहू रामपुर वार्ड में सुखदेव सिन्हा के मकान और खुली जमीन को क्रय किए थे। रजिस्ट्री के बाद बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया, लेकिन नगर निगम ने जेसीबी के माध्यम से बाउंड्रीवाल तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने निगम से विधिवत शुल्क जमा कर परमिशन लेकर बाउंड्रीवाल दोबारा बनवाया।धमतरी नगर निगम में कमीशनखोरी का विवाद
सहा निवासियों ने जब निगम दफ्तर में जानकारी ली, तो उन्हें सुनील सालुंके मिले। आरोप है कि उन्होंने कार्रवाई रोकने के लिए 25 हजार रुपए की मांग की। ओमप्रकाश साहू ने बताया कि यह राशि देने के बावजूद निगम ने बाउंड्रीवाल तोड़ दिया, जिससे उन्हें मानसिक तनाव हुआ। उन्होंने महापौर से लिखित शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।धमतरी नगर निगम में कमीशनखोरी का विवाद
वहीं, सुनील सालुंके ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि हाईकोर्ट से अतिक्रमण हटाने का नोटिस आया था और इसी के आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी से रिश्वत या कमीशन नहीं लिया। सुनील सालुंके ने कहा, “इस आरोप से मेरी छवि धूमिल हुई है। मैं कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराकर और कोर्ट में मानहानि का केस करूंगा।”धमतरी नगर निगम में कमीशनखोरी का विवाद
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि ओमप्रकाश साहू की लिखित शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर नगर निगम कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।धमतरी नगर निगम में कमीशनखोरी का विवाद
धमतरी नगर निगम, कमीशनखोरी, सुनील सालुंके, ओमप्रकाश साहू, छत्तीसगढ़ न्यूज़, भ्रष्टाचार मामला, नगर निगम कार्रवाई, महापौर धमतरीधमतरी नगर निगम में कमीशनखोरी का विवाद









