LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

Durg Crime News : बजरंगदल के दो गुटों में विवाद, निकाला देसी तमंचा

NCG NEWS DESK

दुर्ग । अंजोरा पुलिस चौकी के सामने बजरंग दल के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर असली नकली बजरंगी होने का आरोप लगाते हुए विवाद किया। पत्थरबाजी और गाली गलौज के बीच पुलिस की ही मौजूदगी में डंडे भी चले। इस दौरान बजरंग दल के एक युवक ने कट्टा तान दिया। विवाद करीब घंटे भर तक चला जो पुलिस हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। मामले में पुलिस कट्टा जब्त कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रकरण के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लुचकी पारा दुर्ग निवासी विरेंद्र कुशवाहा शहीद चौक दुर्ग स्थित बजरंग दल के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में बजरंग दल छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक रतन यादव और अन्य लोग मौजूद थे। वीरेंद्र कुशवाहा ने बजरंग दल के राकेश लोचन तिवारी पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इस पर रतन यादव ने अपने साथियों के साथ वीरेंद्र कुशवाहा को मामले की शिकायत करने अंजोरा पुलिस चौकी पहुंचा। लेकिन इनके चौकी पहुंचने के पहले ही वहां राकेश लोचन तिवारी अपने साथियों के साथ पहले से ही मौजूद थे।

दोनों गुटों ने एक दूसरे पर असली नकली बजरंगी होने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही विवाद बढ़ गया। इस दौरान पत्थरबाजी और गाली-गलौज भी होने लगा। विवाद बढ़ने की जानकारी मिलने पर रतन यादव अपने अन्य साथियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। असली नकली बजरंगी को लेकर चल रहे विवाद के दौरान बजरंग दल के एक युवक ने कट्टा तान दिया। कट्टा देखते ही पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद पुलगांव चौकी प्रभारी प्रदीप सोरी ने कट्टा छीन लिया। पुलिस राकेश लोचन तिवारी को थाने के भीतर ले गई और दूसरे गुट को समझाइश देकर मामला शांत कराया। मामले में अभी पुलिस अधिकारियों का बयान आना शेष है।

शिकायतकर्ता का लिया बयान

छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रांत संयोजक रतन यादव ने बताया कि अंजोरा चौकी के सामने हुए विवाद के बाद उसने एसपी से चर्चा की। एसपी ने अवैध वसूली के मामले में शिकायतकर्ता को बुलाने कहा और उनका बयान दर्ज करवाने उन्हें कोतवाली थाना दुर्ग में भेजा। रतन यादव का कहना है कि कट्टा लहराने का आरोप गलत है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE