शराब नीति मामले में आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने नहीं दी राहत, जमानत अर्जी को किया खारिज

NCG NEWS DESK New Delhi:
दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की कोर्ट ने नियमित जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। संजय सिंह को 4 दिसंबर तक जेल में रहना पड़ेगा।
आप नेता संजय सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई चल रही थी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनकी मांग पर उन्हें इलेक्ट्रिक केतली को देने की परमीशन दी है। ईडी ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि वह सप्लीमेंट्री चार्जशीट को बहुत जल्द दाखिल करेगा।
4 अक्टूबर से जेल में हैं बंद
दरअसल, ईडी ने चार अक्टूबर को दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में संजय सिंह को उनके सरकारी आवास पर छापेमारी और कई घंटो की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें पांच अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेजा था. फिर कई बार हिरासत की तारीख खत्म होने पर सिंह कोर्ट पहुंचे. लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली.
ये भी पढ़ें:-



















