
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गौ तस्करों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी एक बार फिर बतौली क्षेत्र में देखने को मिली। बिलासपुर मार्ग पर गायों से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 बेजुबान गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 गायों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
हादसे के तुरंत बाद तस्कर और ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।गायों से भरी पिकअप खेत में पलटी, 4 की दर्दनाक मौत; तस्कर मौके से फरार
हादसे ने खोली तस्करी की पोल
अक्सर देखा गया है कि पुलिस प्रशासन की नाकेबंदी के बावजूद तस्कर चकमा देकर निकल जाते हैं, लेकिन जब वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं, तब जाकर उनकी करतूतों का पर्दाफाश होता है। जानकारी के मुताबिक, स्टेट हाईवे 43 पर बिलासपुर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार पिकअप (UP 64 BT 4247) गिट्टी के ढेर (डस्ट) से टकराकर सीधे खेत में जा गिरी।गायों से भरी पिकअप खेत में पलटी, 4 की दर्दनाक मौत; तस्कर मौके से फरार
स्थानीय निवासी बालगोविंद यादव ने बताया कि वाहन पलटने की तेज आवाज सुनकर जब वे घर से बाहर निकले, तो गायों के कराहने की आवाजें आ रही थीं। पास जाकर देखा तो मंजर दिल दहला देने वाला था।गायों से भरी पिकअप खेत में पलटी, 4 की दर्दनाक मौत; तस्कर मौके से फरार
तस्करों की क्रूरता: 4 गायों ने तोड़ा दम
तस्करों ने पिकअप वाहन के अंदर 9 गायों को बेहद क्रूरता से रस्सियों से बांधकर ठूंस रखा था। हादसे के बाद ड्राइवर तो भाग निकला, लेकिन बेजुबान जानवर उसमें फंसे रह गए। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के सदस्य और ग्रामीण कड़ाके की ठंड में भी राहत कार्य में जुट गए।गायों से भरी पिकअप खेत में पलटी, 4 की दर्दनाक मौत; तस्कर मौके से फरार
कड़ी मशक्कत के बाद गायों को वाहन से बाहर निकाला गया। दुर्भाग्यवश, तस्करों की निर्दयता और हादसे की चोट के कारण 4 गायों की मौत हो गई, जबकि 5 गायें सुरक्षित हैं। बतौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।गायों से भरी पिकअप खेत में पलटी, 4 की दर्दनाक मौत; तस्कर मौके से फरार
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
यह पहली बार नहीं है जब बतौली क्षेत्र में गौ तस्करी का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी बतौली बगीचा चौक पर बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें भी गौ तस्करी की जा रही थी। उस समय भी आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे थे। बार-बार हो रही इन घटनाओं से पुलिस की गश्त और खुफिया तंत्र पर सवाल उठ रहे हैं।गायों से भरी पिकअप खेत में पलटी, 4 की दर्दनाक मौत; तस्कर मौके से फरार
बजरंग दल की मांग: आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई
घटनास्थल पर पहुंचे बजरंग दल के मोनू तिवारी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मांग की है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को तत्काल राजसात (Confiscate) किया जाए और फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के युवा ठंड में भी गौ सेवा में लगे हैं, लेकिन प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और गौ माता पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके।गायों से भरी पिकअप खेत में पलटी, 4 की दर्दनाक मौत; तस्कर मौके से फरार








