
दुर्ग में एक और हत्या, बदमाशों का आतंक जारी
दुर्ग में एक बार फिर से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। नवरात्रि के बीच जहां लोग त्योहार की खुशियों में मशगूल हैं, वहीं दुर्ग में लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी है। ताज़ा मामले में गया नगर का रहने वाला दादू देर रात अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ और अगले दिन उसका शव मठपारा के दरोगा गली में पाया गया। दुर्ग में अपराधी बेखौफ: दो दिन में दूसरी हत्या, चाकू और पत्थर से किया गया हमला
आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है मामला
मृतक दादू कैटरिंग का काम करता था और उसकी हत्या को आपसी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है और हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। दुर्ग में अपराधी बेखौफ: दो दिन में दूसरी हत्या, चाकू और पत्थर से किया गया हमला
तीन गिरफ्तार, चार संदिग्ध हिरासत में
दुर्ग के एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आपस में झगड़ रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने दादू को घायल हालत में पाया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। दुर्ग में अपराधी बेखौफ: दो दिन में दूसरी हत्या, चाकू और पत्थर से किया गया हमला
जेल से छूटे बदमाश की हत्या के बाद बढ़ा खौफ
इस घटना से एक दिन पहले ही शीतलापारा इलाके में जेल से छूटे बदमाश आशिक विश्वकर्मा की ग्रामीणों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, आशिक आदतन अपराधी था और जेल से छूटने के बाद विवादों में फंस गया, जिससे उसकी जान चली गई। दुर्ग में अपराधी बेखौफ: दो दिन में दूसरी हत्या, चाकू और पत्थर से किया गया हमला
हत्याओं का सिलसिला, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
लगातार हो रही हत्याओं के चलते दुर्ग में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन हर मामले की जांच कर रहा है, लेकिन अपराधियों के बढ़ते हौसले से आम जनता में डर का माहौल है। दुर्ग में अपराधी बेखौफ: दो दिन में दूसरी हत्या, चाकू और पत्थर से किया गया हमला



















