
Curry Corner Minneapolis: अमेरिका के मिनियापोलिस (Minneapolis) की सड़कों पर इस वक्त भारी तनाव है, लेकिन इसी तनाव के बीच एक भारतीय रेस्टोरेंट ने अपनी दरियादिली से सबका दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं ‘Curry Corner’ की, जो डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन नीतियों (Immigration Policies) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को मुफ्त में गरमा-गरम समोसे बांट रहा है।
आखिर क्यों सुलग रहा है मिनीपोलिस? (The Ground Reality)
Samosas debut in Minneapolis. 🔺 pic.twitter.com/vNw3auFtM2
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!— Rohit Sharma 🇺🇸🇮🇳 (@DcWalaDesi) January 25, 2026
Curry Corner Minneapolis:दरअसल, अमेरिका में ICE (Immigration and Customs Enforcement) की कार्रवाई को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर दिसंबर 2025 में ‘Operation Metro Surge’ शुरू किया गया था। इसके तहत नकाबपोश और हथियारबंद जवान अवैध प्रवासियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
Curry Corner Minneapolis:हाल ही में खबर आई कि ICE एजेंट की गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय नागरिक सड़कों पर उतर आए। इसी विरोध प्रदर्शन के बीच Curry Corner एक मसीहा बनकर उभरा है।
‘भूख न बने लड़ाई में बाधा’ – Curry Corner का नेक कदम
Curry Corner Minneapolis:सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें रेस्टोरेंट के कर्मचारी भीड़ के बीच जाकर प्रदर्शनकारियों को मुफ्त समोसे (Free Samosas) ऑफर कर रहे हैं। रेस्टोरेंट का कहना है कि वे नहीं चाहते कि न्याय की इस लड़ाई में भूख किसी के रास्ते में आए।
Key Highlights of the Incident:
Restaurant Status: प्रदर्शन के समर्थन में करी कॉर्नर ने अपना शटर बंद रखा है, लेकिन अंदर खाना लगातार बन रहा है।
Community Support: रेस्टोरेंट ने साफ कहा है कि भले ही दुकान बंद है, लेकिन “Our support to the community continues.”
Viral Appeal: सोशल मीडिया पर लोग इस ‘Samosa Diplomacy’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कौन हैं Curry Corner के मालिक? (Meet the Owners)
View this post on Instagram
Curry Corner Minneapolis:यह मशहूर रेस्टोरेंट एक छोटा सा फैमिली बिजनेस है। Mill City Times की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके मालिक कुलजीत सिंह, सुखदीप बाथ और पिंडा सिंह (Kuljit Singh, Sukhdeep Baath, and Pinda Singh) हैं।
ये तीनों ‘सिंह ब्रदर्स’ पंजाब से ताल्लुक रखते हैं और अपने रेस्टोरेंट में असली पंजाबी स्वाद परोसते हैं। इनका कहना है कि वे अपनी सीक्रेट Family Recipes का इस्तेमाल करते हैं, जो उनके घर पंजाब में पीढ़ियों से चली आ रही हैं।
आर्थिक संकट के बावजूद मदद जारी (GoFundMe Campaign)
Curry Corner Minneapolis:लगातार बंद रहने और मुफ्त खाना बांटने की वजह से रेस्टोरेंट पर आर्थिक दबाव भी बढ़ा है। अपने स्टाफ की सैलरी और खर्चों को पूरा करने के लिए उन्होंने एक GoFundMe पेज बनाया है। ताज्जुब की बात यह है कि लोगों ने उनके इस नेक काम के लिए अब तक $25,000 (करीब 21 लाख रुपये) से ज्यादा का फंड डोनेट कर दिया है।



















