Cyber Fraud Alert: WhatsApp पर आया एक “Hi-Hello” और बैंक खाता खाली! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ₹3.12 लाख की बड़ी ठगी, रहें सावधान

Cyber Fraud Alert: क्या आपको भी WhatsApp पर अनजान नंबरों से “Hi-Hello” या “Online money” से जुड़े मैसेज आते हैं? अगर हाँ, तो सावधान हो जाइए! छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ सिर्फ एक मैसेज और मोबाइल हैकिंग के जरिए एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खून-पसीने की कमाई पर डाका डाल दिया गया।
राजनांदगांव जिले के खडगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 3,12,349 रुपये पार कर दिए।
कैसे हुई ठगी? (The Modus Operandi)
Cyber Fraud Alert: पीड़िता सुनिता निषाद (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) ने पुलिस को बताया कि उनके पास WhatsApp पर एक मैसेज आया था, जिसमें पूछा गया था— “हाय-हैलो, ऑनलाइन में पैसा है क्या…?”
Cyber Fraud Alert: इसके कुछ ही देर बाद सुनिता का मोबाइल नंबर और WhatsApp हैक कर लिया गया। ताज्जुब की बात यह है कि हैकर ने सुनिता के नाम से उनके कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद अन्य लोगों को भी पैसे से संबंधित मैसेज भेजने शुरू कर दिए। जब लोगों ने फोन करके सुनिता से पूछा, तब उन्हें अहसास हुआ कि उनका फोन हैक हो चुका है।
बैंक पहुँची तो उड़ गए होश (Account Drained via UPI)
Cyber Fraud Alert: सुनिता को लगा कि सिर्फ WhatsApp हैक हुआ है, लेकिन असलियत तब सामने आई जब वो 10 जनवरी को बैंक पहुँची। बैंक मैनेजर ने जानकारी दी कि 10 से 14 दिसंबर के बीच अलग-अलग UPI ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से 3.12 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाली जा चुकी है।
जमीन बेचकर जमा किए थे पैसे (Hard-earned Money Lost)
Cyber Fraud Alert: यह मामला और भी दुखद इसलिए है क्योंकि यह पैसा सुनिता के पति ने अपनी पैतृक जमीन (Ancestral Land) बेचकर जमा किया था।
मई 2024 में उन्होंने 75 डिसमिल जमीन 8.50 लाख रुपये में बेची थी।
जिसमें से 6 लाख रुपये सुनिता के खाते में जमा किए गए थे।
ठगों ने इसी बड़ी रकम को अपना निशाना बनाया।
साइबर पुलिस की जांच जारी
Cyber Fraud Alert: सुनिता की शिकायत पर खडगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन UPI IDs और ट्रांजेक्शन डिटेल्स को ट्रैक कर रही है, जिनके जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए।
Help Line Number: अगर आपके साथ कोई साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।



















