मध्यप्रदेश

‘SIR’ के नाम पर धोखाधड़ी: साइबर ठग OTP मांगकर कर रहे लूटपाट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को ढाल बनाकर लोगों को बनाया जा रहा निशाना, साइबर क्राइम ब्रांच ने दी सावधान रहने की सलाह

भोपाल, मध्य प्रदेश: ‘SIR’ के नाम पर धोखाधड़ी: साइबर ठग OTP मांगकर कर रहे लूटपाट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी. मध्य प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के कार्य को ढाल बनाकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। इन दिनों आपराधिक तत्व SIR से संबंधित फर्जी कॉल कर लोगों से वन-टाइम पासवर्ड (OTP) मांगकर धोखाधड़ी का प्रयास कर रहे हैं। भोपाल पुलिस कमिश्नर की साइबर क्राइम शाखा ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी कर आम जनता को सावधान रहने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

‘SIR APK फाइल’ के नाम पर ठगी का नया तरीका

साइबर पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में बताया है कि ठग ‘SIR APK फाइल’ के नाम से फर्जी एपीके (एप्लिकेशन पैकेज) फाइल इंस्टॉल करवा रहे हैं। इन फाइलों को डाउनलोड या इंस्टॉल करने से उपयोगकर्ता के साथ बड़ी ठगी हो सकती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी फाइलें आपके बैंक खातों से पैसे निकालने, मोबाइल कॉन्टैक्ट्स, फोटो और बैंक संबंधी समस्त गोपनीय जानकारी चोरी करने में सक्षम हैं।’SIR’ के नाम पर धोखाधड़ी

सरकारी एजेंसियां कभी नहीं मांगतीं OTP या बैंक जानकारी

साइबर पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी एजेंसी कभी भी OTP, बैंक खातों की जानकारी या अन्य संवेदनशील विवरण फोन कॉल, WhatsApp, SMS या किसी APK फाइल के माध्यम से नहीं मांगती है। यदि कोई व्यक्ति फोन करके यह कहे कि “आपके SIR फॉर्म के लिए मोबाइल पर OTP भेजा है, कृपया वह बता दें,” तो तुरंत सावधान हो जाएं और किसी भी स्थिति में उसे OTP न दें। ऐसे फोन करने वाले को साफ इनकार करते हुए कहें कि आप संबंधित कार्यालय में जाकर ही बात करेंगे।’SIR’ के नाम पर धोखाधड़ी

तुरंत पुलिस को सूचित करें

साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें ऐसे कोई संदिग्ध फोन आते हैं या OTP मांगने वाले मिलते हैं, तो तुरंत स्थानीय थाने में इसकी सूचना दें। पुलिस के अनुसार, इस प्रकार के कॉल आपके मोबाइल में वायरस या मालवेयर डाल सकते हैं, जिससे आपके सोशल मीडिया, ईमेल और UPI ऐप्स के लॉगिन क्रेडेंशियल्स भी चुराए जा सकते हैं।’SIR’ के नाम पर धोखाधड़ी

सावधान रहें, सुरक्षित रहें:

  • किसी भी अनजान ‘SIR.apk file’ को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

  • किसी भी सरकारी एजेंसी के नाम पर OTP या बैंक खाते की जानकारी मांगने वाले कॉल या संदेशों का जवाब न दें।

  • यदि कोई संदिग्ध कॉल आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यह एडवाइजरी विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां SIR का कार्य चल रहा है। नागरिकों की जागरूकता ही उन्हें इस प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से बचा सकती है।’SIR’ के नाम पर धोखाधड़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज