LIVE UPDATE
भारत

दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का 97 वर्ष की उम्र में निधन

दिल्ली: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में शनिवार को निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। परिवार के अनुसार, वह पिछले दो सप्ताह से अस्वस्थ थे और अपने आवास पर अंतिम सांस ली। दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का 97 वर्ष की उम्र में निधन

ग्यालो थोंडुप का अंतिम संस्कार 11 फरवरी को

ग्यालो थोंडुप के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उनके निधन के समय उनके बेटे और पोती मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य जल्द ही अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का 97 वर्ष की उम्र में निधन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दलाई लामा ने दी श्रद्धांजलि, किया पुनर्जन्म की कामना

दलाई लामा इस समय कर्नाटक में हैं, जहां उन्होंने बायलाकुप्पे स्थित एक मठ में ग्यालो थोंडुप की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। उन्होंने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पुनर्जन्म की कामना की और कहा कि तिब्बत के लिए उनका संघर्ष अमूल्य योगदान था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का 97 वर्ष की उम्र में निधन

तिब्बती संघर्ष में ग्यालो थोंडुप की भूमिका

ग्यालो थोंडुप तिब्बती सरकार के चेयरमैन रह चुके थे और चीन के साथ कई दौर की वार्ताओं में शामिल रहे थे। तिब्बती मीडिया के अनुसार, उन्होंने तिब्बत के संघर्ष को मजबूत करने के लिए अमेरिका और अन्य देशों का समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का 97 वर्ष की उम्र में निधन

1952 से भारत में रह रहे थे ग्यालो थोंडुप

दलाई लामा के छह भाई-बहनों में ग्यालो थोंडुप ही अकेले गृहस्थ जीवन जी रहे थे। वह 1952 से भारत में रह रहे थे और तिब्बत के लिए भारत व अमेरिका का समर्थन जुटाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का 97 वर्ष की उम्र में निधन

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE