रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने बीएड, डीएलएड, बीएबीएड और बीएससीबीएड पाठ्यक्रम 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण की तिथियां जारी कर दी हैं। बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अंतिम चरण की तारीख घोषित
ऑनलाइन विकल्प भरने का मौका
जिन उम्मीदवारों ने पहले के चरणों में प्रवेश नहीं लिया है, वे बिना किसी शुल्क के और जो पहली बार पंजीयन करेंगे, वे निर्धारित शुल्क का भुगतान करके 7 दिसंबर 2024 से 12 दिसंबर 2024 तक अपने विकल्प ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अंतिम चरण की तारीख घोषित
प्रथम सूची और प्रवेश की तिथियां
- प्रथम सूची का प्रकाशन: 12 दिसंबर 2024
- प्रवेश की अंतिम तिथि: 16 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक
द्वितीय सूची और अंतिम चरण की तिथियां
- द्वितीय सूची का प्रकाशन: 19 दिसंबर 2024
- प्रवेश की अंतिम तिथि: 22 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक
- अंतिम सूची का प्रकाशन: 23 दिसंबर 2024
- अंतिम प्रवेश की तिथि: 24 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक
महत्वपूर्ण निर्देश और वेबसाइट लिंक
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SCERT रायपुर की वेबसाइट पर जा सकते हैं। पंजीकरण और अन्य कार्यवाही के लिए CHiPS की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें। बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अंतिम चरण की तारीख घोषित