LIVE UPDATE
भिलाई

चंद्रा मौर्या टॉकिज के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली 14 वर्षी बालक की लाश

NCG NEWS DESK SUPELA :-

भिलाई में एक लड़के का रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। 14 साल के लड़के ने घटना के कुछ देर पहले अपने दोस्त को सेल्फी भेजी थी। ट्रेन से कटकर मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक चंद्रा मौर्या टॉकिज के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी। मृत बालक की पहचान डामेंद्र साहू डोंगरगांव निवासी के रूप में की गई। भिलाई में अपनी बुआ के घर रह कर पढ़ाई करता था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बालक पढ़ाई में भी अच्छा था, स्पोकन इंग्लिश की क्लास जाता था। अचानक से रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से परिजन सकते में हैं।

लड़के ने घटना के कुछ देर पहले ही अपने मोबाइल पर एक सेल्फी क्लिक की, जिसे अपने दोस्त को भेजा। सेल्फी में फोटो के साथ पटरी दिख रही थी। नीचे लिखा था कि मैं मरना चाहता हूं, इसलिए यहां हूं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE