LIVE UPDATE
दिल्ली

दिल्ली धमाका: डॉ. उमर ने दहशत में दिया घटना को अंजाम, फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े तार

सुरक्षा एजेंसियों के दबाव में आतंकी ने की हड़बड़ी, 9 की मौत और 20 घायल

नई दिल्ली: दिल्ली धमाका: डॉ. उमर ने दहशत में दिया घटना को अंजाम, फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े तार. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार देर शाम हुए कार बम धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 अन्य घायल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हमले को अंजाम देने वाला प्रमुख संदिग्ध आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद था, जो सुरक्षा एजेंसियों के शिकंजे से बचने के लिए हड़बड़ी में था।

दिल्ली धमाका: सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल पर सुरक्षा एजेंसियों की लगातार कार्रवाई के बाद डॉ. उमर पर दबाव बढ़ गया था। उसे अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था, जिसके चलते उसने दहशत में आकर इस आतंकी हमले की योजना बनाई और उसे जल्दबाजी में अंजाम दिया। कई दिनों से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में थीं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कार में अकेला था उमर

दिल्ली धमाका: घटना के समय आतंकी मोहम्मद उमर कार में अकेला था। सीसीटीवी फुटेज में उसे काले रंग का मास्क पहने हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कार में डेटोनेटर लगाया और फिर धमाके को अंजाम दिया। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि कार में मिला शव उमर का ही है, जिसकी पुष्टि के लिए अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

लाल किले के पास तीन घंटे खड़ी रही कार

दिल्ली धमाका: जांच में सामने आया है कि हुंडई i20 कार बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई थी। इसके बाद यह लाल किले के पास सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में दोपहर 3.19 बजे से शाम 6.48 बजे तक, यानी करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद कार लाल किले में मेट्रो स्टेशन, गेट नंबर 1 के पास पहुंची और कुछ ही मिनटों बाद उसमें धमाका हो गया।

इस आत्मघाती हमले के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं, जिसकी गहन जांच जारी है।

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE