LIVE UPDATE
भारत

26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव, ‘आप’ की अग्नि परीक्षा

NCG NEWS DESK New Delhi :-

लोकसभा चुनाव से पहले ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी को एक बड़ी चुनावी प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह चुनाव दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए है। दोनों पदों पर 26 अप्रैल को चुनाव होगा। बुधवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई। जारी की गई सूचना के मुताबिक चुनाव के लिए 26 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक बुलाई गई है। दिल्ली में फिलहाल मेयर और डिप्टी मेयर दोनों ही पद आम आदमी पार्टी के पास हैं। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आगामी चुनाव में वह इन दोनों पदों पर अपनी जीत बरकरार रख पाती है या नहीं। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) के मेयर का चुनाव होना है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का अभी एमसीडी में गठबंधन नहीं है, लेकिन एमसीडी चुनाव को लेकर माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों में लगभग एक राय बन चुकी है। मेयर का ये चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होने वाला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दोनों पार्टियां अब एक दूसरे का हाथ थाम कर चलने की बात करती नजर आ रही हैं। फिलहाल शैली ओबेरॉय मेयर पद पर आसीन हैं। लेकिन इस बार उनके स्थान पर सदन को कोई नया मेयर मिलना तय है।

इस वर्ष मेयर पद अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित है। ऐसे में अनुसूचित जाति से जीते पार्षद को ही यह पद मिलेगा। जबकि उप मेयर पद पर कोई भी पार्षद नामांकन कर सकता है। गौरतलब है कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी का बहुमत है। मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव में 250 निर्वाचित पार्षद, 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सदस्य और 14 विधायक वोट करते हैं। अलग से कांग्रेस के 9 पार्षदों का साथ मिलने से आप के पास अच्छा संख्या बल हो सकता है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE