LIVE UPDATE
दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक एडवाइजरी: 23 जुलाई तक इन रास्तों पर लगेगा प्रतिबंध, जानें वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक एडवाइजरी: 23 जुलाई तक इन रास्तों पर लगेगा प्रतिबंध, जानें वैकल्पिक मार्ग

कांवड़ यात्रा के चलते कालिंदी कुंज और कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

कांवड़ यात्रा के कारण बदला ट्रैफिक रूट

दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक एडवाइजरी: 23 जुलाई तक इन रास्तों पर लगेगा प्रतिबंध, सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 23 जुलाई तक कालिंदी कुंज और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि यात्रा के दौरान परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

कहां रहेगा आज ट्रैफिक असर?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई की रात तक मजनू का टीला इलाके में PWD कार्य के कारण ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इस दौरान चंदगीराम अखाड़ा, वजीराबाद फ्लाईओवर और ISBT कश्मीरी गेट के बीच आउटर रिंग रोड पर डायवर्जन लागू रहेगा।दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक एडवाइजरी: 23 जुलाई तक इन रास्तों पर लगेगा प्रतिबंध

23 जुलाई तक बंद रहेंगे ये रास्ते

  • कालिंदी कुंज से बदरपुर की ओर जाने वाला आगरा नहर रोड का आधा हिस्सा बंद रहेगा।

  • कालिंदी कुंज से नोएडा रोड का एक हिस्सा बंद किया गया है।
    ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इन इलाकों से भारी संख्या में कांवड़िए गुजरेंगे, इसलिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

  • दिल्ली से नोएडा जाने वाले वाहन DND फ्लाईवे या आश्रम मार्ग का उपयोग करें।

  • फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले वाहन बदरपुर से आश्रम और DND के रास्ते मथुरा रोड से जाएं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE