हवा में ‘भटकी’ दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट, लैंडिंग कमांड हुआ फेल, भुवनेश्वर में करानी पड़ी लैंडिंग
IndiGo Flight Diversion: तकनीकी खराबी के चलते रायपुर एयरपोर्ट के संपर्क से कटा विमान। 5 घंटे की देरी और अफरा-तफरी के बीच यात्रियों का हाल हुआ बेहाल।

रायपुर, डिजिटल डेस्क: हवा में ‘भटकी’ दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट, लैंडिंग कमांड हुआ फेल, भुवनेश्वर में करानी पड़ी लैंडिंग. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आने वाले हवाई यात्रियों के लिए आज का दिन परेशानियों भरा रहा। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) की एक फ्लाइट तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गई। आलम यह रहा कि जिस विमान को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरना था, वह रास्ता भटककर ओडिशा के भुवनेश्वर पहुँच गया।
विमान के ऑनबोर्ड सिस्टम में खराबी और लैंडिंग कमांड फेल होने की वजह से यह आपातकालीन निर्णय लेना पड़ा। इस डायवर्जन के चलते यात्रियों को करीब 5 घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।हवा में ‘भटकी’ दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट
क्यों डायवर्ट हुई फ्लाइट?
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह निर्धारित समय 7:07 बजे उड़ान भरी थी। इसे सुबह 8:45 बजे रायपुर में लैंड करना था। विमान जब रायपुर के करीब पहुँचा, तो उसके ऑनबोर्ड सिस्टम (Onboard System) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।हवा में ‘भटकी’ दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट
लैंडिंग से ठीक पहले विमान एयरपोर्ट एटीसी (ATC) द्वारा दिए जा रहे कमांड को एक्सेप्ट (Accept) नहीं कर पा रहा था। यानी विमान का संपर्क साधने वाला सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए फ्लाइट को रायपुर में लैंड कराने के बजाय भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया।हवा में ‘भटकी’ दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट
विजिबिलिटी ने भी बढ़ाई मुश्किल
सिर्फ तकनीकी खराबी ही नहीं, मौसम ने भी इस उड़ान में बाधा डाली। बताया जा रहा है कि सुबह के समय रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता (Visibility) कम थी। तकनीकी खराबी के साथ कम विजिबिलिटी का जोखिम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के अधिकारी नहीं उठाना चाहते थे। इसलिए सुरक्षा कारणों से विमान को तत्काल भुवनेश्वर की तरफ मोड़ दिया गया।हवा में ‘भटकी’ दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट
5 घंटे बाद रायपुर पहुँचा विमान, कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूटीं
इस पूरे घटनाक्रम के चलते यात्रियों का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया।
निर्धारित समय: सुबह 8:45 बजे (आगमन)
वास्तविक आगमन: दोपहर 12:45 बजे
करीब 5 घंटे की देरी के बाद दोपहर 12:45 बजे फ्लाइट वापस रायपुर में सुरक्षित लैंड हो सकी। इसके बाद इस विमान ने दोपहर 1:15 बजे दिल्ली के लिए वापसी उड़ान भरी।हवा में ‘भटकी’ दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट
इस डायवर्जन का सबसे बुरा असर उन यात्रियों पर पड़ा जिन्हें रायपुर से दिल्ली जाकर आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़नी थीं। फ्लाइट के लेट होने से कई यात्रियों की आगे की ट्रेन और फ्लाइट्स मिस हो गईं, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी और नाराजगी का माहौल भी देखने को मिला।हवा में ‘भटकी’ दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट



















