
कोरबा : कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक लगाने की मांग तेज, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन. जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। इसी कड़ी में समाजसेवी गुलाम मोहम्मद (पिता हाजी जमील) ने कोरबा पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपकर इस अवैध कारोबार को बंद करने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में जिलेभर में खुलेआम संचालित हो रही कबाड़ की दुकानों और स्क्रैप/कबाड़ की अवैध खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह किया है।
गुलाम मोहम्मद ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि एसईसीएल (दक्षिण पूर्वी कोयला क्षेत्र लिमिटेड), सीएसईबी (छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत बोर्ड), और एनटीपीसी (राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम) के संयंत्रों से अवैध रूप से कबाड़ की चोरी कर उसकी खरीद-बिक्री बड़े पैमाने पर की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है, क्योंकि शहर के कई स्थानों जैसे मानिकपुर, इतवारी बाजार, दर्री क्षेत्र, रजगामार, राताखार, खरमोरा और अन्य जगहों पर कबाड़ की दुकानें खोलकर खुलेआम यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा है।कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक लगाने की मांग तेज
गुलाम मोहम्मद ने यह भी बताया कि विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने इस संबंध में पहले भी शिकायतें की हैं। उनके अनुसार, अवैध कबाड़ के इस कार्य से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि शासन को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस गंभीर मामले पर तत्काल ध्यान देने और अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि जिले में इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। `कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक लगाने की मांग तेज



















