LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

डिप्टी CM का बयान, बंद हो सकती है बिजली बिल हाफ योजना

NCG NEWS DESK RAIPUR ;-

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना बंद की जा सकती है। इस पर अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि बिजली बिल हाफ योजना का उद्देश्य लोगों को लाभ पहुंचाने से ज्यादा दूसरे जरिए से धन कमाना था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में जिन योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हुआ है, उन्हें जारी रखा जाएगा लेकिन उन योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा जिन्हें सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए चलाया जा रहा था। उप मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब प्रदेशभर में बिजली बिल को लेकर चर्चा होने लगी है। दिसंबर महीने तक जारी बिल में लोगों को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिला था।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कब और क्या कहा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दो दिन पहले कवर्धा में विजय रैली के दौरान मीडिया से चर्चा में कहा था कि राज्य के सभी घरेलू कनेक्शन को दी जा रही बिजली बिल हाफ योजना को नव नियुक्त सरकार बंद करने जा रही है।

400 यूनिट की खपत पर आधा हो जाता था बिजली बिल

प्रदेश में एक मार्च 2019 से बिजली बिल हाफ योजना लागू की गई थी। इस योजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 400 यूनिट तक की बिजली की खपत पर प्रभावशाली विद्युत की दर के आधार पर आधे बिल की राशि की छूट दी जा रही थी। इससे पहले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट पर 4.50 रुपये देने पड़ते थे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE