LIVE UPDATE
राजस्थान

कोटा में ‘मौत’ का व्यापार: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा, पत्रिका स्टिंग में हुआ बड़ा खुलासा

नई पैकिंग और अलग नामों से बेचा जा रहा प्रतिबंधित मांझा, प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा खेल; छावनी फ्लाईओवर पर युवक की गर्दन कटी, आए 4 टांके

कोटा । कोटा में ‘मौत’ का व्यापार: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा, पत्रिका स्टिंग में हुआ बड़ा खुलासा. शिक्षा नगरी कोटा में पतंगबाजी का सीजन शुरू होते ही आसमान में एक बार फिर ‘मौत की डोर’ यानी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन की सख्ती और प्रतिबंध के बावजूद शहर में जानलेवा मांझे की अवैध बिक्री तेजी पकड़ रही है। मुनाफे के लालच में दुकानदार न केवल नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि आम जनता और बेजुबान पक्षियों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ‘पत्रिका’ टीम द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में शहर की प्रमुख पतंग दुकानों पर चल रहे इस काले कारोबार की चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है।

नई पैकिंग, पुराना खतरा
स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि पुलिस और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए सप्लायर और दुकानदार अब चाइनीज मांझे को ‘नई पैकिंग’ और ‘अलग-अलग नामों’ (कोड वर्ड) से बेच रहे हैं। कांच लेपित (ग्लास कोटेड) यह डोर अब इतनी आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है कि इसे पहचानना भी मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि दुकानदारों में न तो पुलिस कार्रवाई का डर है और न ही नगर निगम की दबिश की कोई परवाह।कोटा में ‘मौत’ का व्यापार: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पत्रिका स्टिंग: कैमरे में कैद हुई सच्चाई

पत्रिका टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में ग्राहक बनकर पड़ताल की, तो हालात बेहद डरावने मिले:

  1. नयापुरा सब्जी मंडी: यहां टीम के पहुंचने पर एक दुकानदार ने पहले मना किया, लेकिन थोड़ा विश्वास जीतने पर उसने कहा, “ऑर्डर दे दो, आधे घंटे में माल मंगवा दूंगा।” दुकानदार ने न सिर्फ मांझे के सैंपल दिखाए, बल्कि शहर में इसके थोक ठिकानों की जानकारी भी दी।

  2. प्रेम नगर सेकंड: यहां एक दुकानदार बेखौफ होकर चाइनीज मांझा बेचता मिला। टीम के पूछने पर उसने बताया कि उसके पास 4 से 5 वैरायटी के रोल उपलब्ध हैं। उसने यह भी ऑफर दिया कि अगर पूरा रोल नहीं चाहिए, तो वह छोटी चरखी में भरकर भी दे सकता है।

  3. नयापुरा मुक्ति मार्ग: यहां दुकानदार ने चाइनीज मांझे को मुनाफे का सौदा बताया। उसने कहा, “सादा धागे में अब कमाई नहीं बची, असली मुनाफा इसी में है और अब तो यह बच्चों की पहली पसंद बन गया है।”

हादसा: बाइक सवार की गर्दन में आए 4 टांके

कोटा में 'मौत' का व्यापार: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा, पत्रिका स्टिंग में हुआ बड़ा खुलासा
इस अवैध कारोबार का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी फ्लाईओवर पर एक गंभीर हादसा हुआ। विज्ञान नगर निवासी इरशाद अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक हवा में उड़ती चाइनीज डोर उनकी गर्दन में लिपट गई।कोटा में ‘मौत’ का व्यापार: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा

इरशाद ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक रोकी और डोर हटाने की कोशिश की, लेकिन मांझा इतना धारदार था कि टूटने के बजाय उसने उनकी गर्दन में गहरा घाव कर दिया। डॉक्टरों को उनकी गर्दन में चार टांके लगाने पड़े। गनीमत रही कि बाइक की गति धीमी थी, अन्यथा यह जानलेवा साबित हो सकता था।कोटा में ‘मौत’ का व्यापार: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा

जिम्मेदारों का बयान: ‘जल्द होगी कार्रवाई’
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “अगर शहर में चाइनीज मांझा बिक रहा है, तो हम सख्त कार्रवाई शुरू करेंगे। दुकानों की जांच की जाएगी और जब्त किए गए मांझे को मौके पर ही जलाकर नष्ट किया जाएगा।”कोटा में ‘मौत’ का व्यापार: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा


नोट करने वाली बात यह है कि इन सभी जगहों के वीडियो सबूत ‘पत्रिका’ के पास सुरक्षित हैं। प्रशासन को अब केवल बयानों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि किसी और की जान इस खूनी डोर का शिकार न बने।

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE