महाराष्ट्रराजनीति

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र को नया नेतृत्व मिल चुका है। देवेंद्र फडणवीस ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मुंबई के आजाद मैदान में भव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के पोस्टरों से पूरा मैदान सजा हुआ था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

देवेंद्र फडणवीस के शपथ लेने के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन) को बड़ी जीत हासिल हुई थी। इसके बाद हुए विचार-विमर्श में यह फैसला लिया गया कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे।

शिंदे ने कहा, “फडणवीस ने मुझे पहले सीएम बनने में मदद की थी, और अब मैं उनकी मदद कर रहा हूं।” अजित पवार ने भी इस बात को दोहराया कि महायुति सरकार की सफलता के लिए वे अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

शपथ ग्रहण समारोह में जुटे वीवीआईपी

शपथ ग्रहण समारोह में न केवल राजनीतिक दिग्गजों ने हिस्सा लिया, बल्कि फिल्म, खेल और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं। इसमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, और उद्योगपति अजय पीरामल, कुमार मंगलम बिरला, दीपक पारीख जैसे नाम प्रमुख थे।

इस कार्यक्रम ने महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन के साथ ही एक बड़ा संदेश दिया कि यह गठबंधन प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज