LIVE UPDATE
टेक्नोलॉजीभारत

डिजिटल इंडिया: आत्मनिर्भर और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर बड़ी छलांग

डिजिटल इंडिया: आत्मनिर्भर और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर बड़ी छलांग

? योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक, करोड़ों को मिला फायदा

रायपुर/नई दिल्ली। भारत सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम ने देश को आत्मनिर्भरता और पारदर्शिता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाया है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत अब तक ₹43 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है।डिजिटल इंडिया

? Aadhaar से आसान पहुंच

देशभर में अब तक 141 करोड़ से अधिक आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं। इससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं तक सीधा और सुगम रास्ता मिला है।डिजिटल इंडिया

? GeM पोर्टल से पारदर्शिता

सरकारी खरीद-फरोख्त के लिए बनाए गए GeM पोर्टल पर अब तक ₹13.53 लाख करोड़ से अधिक का व्यापार हो चुका है। इससे छोटे और मझोले व्यापारियों को बराबरी का मौका मिला है और सरकारी खरीद में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।डिजिटल इंडिया

? eNAM से किसानों को बाजार का फायदा

राष्ट्रीय कृषि बाजार (eNAM) पोर्टल से अब तक
1.78 करोड़ किसान
2.65 लाख व्यापारी
जुड़ चुके हैं। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य और सीधा बाजार मिल रहा है।

? UMANG ऐप से एक क्लिक पर 2,132 सेवाएं

UMANG ऐप के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की 2,132 से अधिक सेवाएं अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इससे
➡️ लोगों को समय की बचत
➡️ सेवाओं की आसान उपलब्धता
➡️ भ्रष्टाचार से राहत
मिल रही है।

? डिजिटल तकनीक से नया भारत

भारत सरकार का कहना है कि डिजिटल टेक्नोलॉजी के ज़रिए
✅ योजनाओं में पारदर्शिता
✅ भ्रष्टाचार पर लगाम
✅ विकास को नई रफ्तार
मिल रही है। यह पहल देश को विकसित भारत की ओर मजबूती से ले जा रही है।

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE