LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ानें जल्द शुरू होंगी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को लेकर हुई बड़ी चर्चा

रायपुर- छत्तीसगढ़ को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा का बड़ा तोहफा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। इस बैठक में रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने, सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ानें जल्द शुरू होंगी

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत पर सहमति

मुख्यमंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ानों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन मार्गों पर यात्री ट्रैफिक अत्यधिक है, जिससे ये सेवाएं न केवल राज्य के लिए व्यावसायिक रूप से लाभकारी होंगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की वैश्विक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ानें जल्द शुरू होंगी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कार्गो हब बनने की ओर रायपुर एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री ने राज्य में बड़े कार्गो सुविधा केंद्र की कमी का जिक्र करते हुए रायपुर एयरपोर्ट को केंद्रीय कार्गो हब में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। इससे कृषि और बागवानी उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ानें जल्द शुरू होंगी

बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द शुरू होगी

बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C IFR कैटेगरी में अपग्रेड करने और डीवीओआर सिस्टम की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया को तेज करने पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ानें जल्द शुरू होंगी

क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार

मुख्यमंत्री ने झारखंड और बिहार को रायपुर से जोड़ने के लिए नई उड़ानों की मांग की। साथ ही अंबिकापुर एयरपोर्ट से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नई उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की सांस्कृतिक और खनिज संपदा को बढ़ावा मिलेगा। रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ानें जल्द शुरू होंगी

जगदलपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट्स पर वित्तीय सहायता की मांग

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट्स पर आरसीएस उड़ानों के लिए वित्तीय सहायता बहाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रायपुर से जगदलपुर की उड़ानों को दोबारा शुरू करना जरूरी है। रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ानें जल्द शुरू होंगी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE