नगर पंचायत उतई में फैली हुई है गंदगी, शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगो को हो रही है काफी परेशानी

निडर छत्तीसगढ़/दुर्ग l नगर पंचायत उतई अंतर्गत वार्ड क्रमांक-3 क्षेत्र के मवेशी बाजार में स्थित सार्वजनिक शौचालय में गंदगी फैली हुई है। शौचालय की टंकी में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है, जिसके कारण शौचालय में पूरी तरह गंदगी फैल चुकी है। इसके कारण दूर-दूर तक बदबू फैल रही है। जिससे आने जाने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है l नगर पंचायत उतई में फैली हुई है गंदगी

इसके साथ ही शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे कई प्रकार की बीमारियों के फैलने का भी खतरा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त कर जल्द से जल्द सफाई करने की मांग की है। नगर पंचायत उतई में फैली हुई है गंदगी
और पढ़े :-



















