LIVE UPDATE
रायपुर

फेसबुक पर विज्ञापन देखा डॉक्टर ने इन्वेस्ट किये रूपये, 2.92 करोड़ की ठगी का हुए शिकार

NCG NEWS DESK Raipur ;-

राजधानी रायपुर में ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में एक डाक्टर 2 करोड़ 92 लाख रूपये की ठगी का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वाले डाक्टर ने फेसबुक पर विज्ञापन देख बड़े मुनाफे की लालच में ऐप के जरिए पहले तो करोड़ों रूपये इन्वेस्ट किया। इसके बाद शातिर ठगों ने वर्चुअली अकाउंट में मोटी रकम दिखाकर कमीशन के नाम पर 25 से 30 बार में अलग-अलग अकाउंट में रुपए वसूल लिए। ठकी के इस मामले का खुलासा होने के बाद अब पीड़ित डाक्टर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

करोड़ों रूपये की ठगी का ये सनसनीखेज मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के अशोक रतन निवासी डॉक्टर सुनील कुमार देवांगन शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते थे। ठगी का शिकार हुए डाक्टर ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर जनवरी महीने में एक विज्ञापन देखा। इसमें ऐप के जरिए रुपए इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा मिलने की बात कही गई थी। लिहाजा ज्यादा मुनाफा कमाने की लालच में उक्त लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें बकायदा बताया कि इस ऐप पर उन्हें कम समय में शेयर मार्केट से ज्यादा मुनाफा मिलेगा।

लेकिन इसके बदले उन्हें 10 पर्सेंट कमीशन देना होगा। डॉक्टर ने ठगो की बात पर हामी भरी, तो ठगों ने उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ दिया। डॉक्टर ने ऐप के जरिए करीब एक करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर दिए। इसके कुछ दिनों बाद उनके वर्चुअल खाते में 5 करोड़ रुपए का डिपॉजिट शो करने लगा। फिर ठग के कहे अनुसार डाॅक्टर ने 10 प्रतिशत कमीशन उनके बताए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का शिकार हुए डाक्टर सुनील कुमार देवांगन ने बताया कि ठगो ने उनसे किस्तों में पैसे वसूल किए।

करीब दर्जनभर बैंक अकाउंट में डॉक्टर ने 25 से 30 बार में 2 करोड़ 92 लाख रुपए ट्रांसफर किये। जब डॉक्टर को अपने वास्तविक अकाउंट में 5 करोड़ रूपये के बैलेंस नहीं मिले, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। करोड़ों रूपये की ठगी का शिकार होने के बाद अब डाॅक्टर ने इस मामले में पंडरी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। पंडरी पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज करने के बाद साईबर ठगों का सुराग जुटाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जांच साइबर पुलिस की टीम द्वारा भी की जा रही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE