अपराधकोरबा

जंगल में लकड़ी तस्करों की दबंगई: वनकर्मियों पर हमला, मोबाइल लूटा, पुलिस ने दर्ज किया केस

जोगीपाली गांव के नावाडीह जंगल में साल पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंची वन टीम पर ग्रामीणों ने किया ताबड़तोड़ हमला, आरोपी फरार

कोरबा। जिले के जोगीपाली गांव में लकड़ी तस्करों की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। देर रात साल पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। तस्करों ने न केवल वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बल्कि उनका मोबाइल फोन भी लूट लिया। घटना के बाद करतला पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सूचना मिलते ही जंगल पहुंची वन टीम

जानकारी के अनुसार, करतला वन परिक्षेत्र के रामपुर सर्किल में तैनात परिक्षेत्र सहायक चमरू सिंह कंवर और बीट गार्ड गजाधर राठिया शुक्रवार रात 9 बजे हाथी ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जोगीपाली गांव के पटेल परिवार के कुछ लोग नावाडीह जंगल में साल पेड़ों की कटाई कर उन्हें ट्रैक्टर में लोड कर तस्करी की तैयारी में जुटे हैं।जंगल में लकड़ी तस्करों की दबंगई: वनकर्मियों पर हमला, मोबाइल लूटा

सूचना मिलते ही दोनों कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां तीन साल लकड़ियां काटकर ट्रैक्टर में लोड की जा रही थीं।जंगल में लकड़ी तस्करों की दबंगई: वनकर्मियों पर हमला, मोबाइल लूटा

तस्करों ने किया अचानक हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

जैसे ही वन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की, तस्कर भड़क उठे। उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे वन कर्मियों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे, उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई। इस दौरान तस्करों ने उनका मोबाइल फोन भी लूट लिया।जंगल में लकड़ी तस्करों की दबंगई: वनकर्मियों पर हमला, मोबाइल लूटा

सूत्रों के अनुसार, तस्कर वन कर्मियों को मारते-पीटते जोगीपाली गांव तक ले गए, जहां 20–25 ग्रामीण भी हमले में शामिल हो गए। मारपीट के दौरान एक वनकर्मी बेहोश हो गया। किसी तरह दोनों कर्मचारी जान बचाकर वहां से निकले और रात करीब 2 बजे मुख्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।जंगल में लकड़ी तस्करों की दबंगई: वनकर्मियों पर हमला, मोबाइल लूटा

वन विभाग में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों में हड़कंप मच गया। देर रात ही वन अमला करतला थाने पहुंचा और पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जंगल में लकड़ी तस्करों की दबंगई: वनकर्मियों पर हमला, मोबाइल लूटा

पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन घटना के बाद से सभी आरोपी गांव से फरार हैं।जंगल में लकड़ी तस्करों की दबंगई: वनकर्मियों पर हमला, मोबाइल लूटा

इलाके में दहशत, कार्रवाई की मांग

वनकर्मियों पर हुए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। विभागीय कर्मचारियों ने सुरक्षा बढ़ाने और लकड़ी तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय प्रशासन भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तस्करी पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है।जंगल में लकड़ी तस्करों की दबंगई: वनकर्मियों पर हमला, मोबाइल लूटा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज