LIVE UPDATE
अपराधकोरबा

कटघोरा एसडीएम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का जुर्म दर्ज

कटघोरा एसडीएम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का जुर्म दर्ज

पद के अनुरूप दहेज नहीं देने पर कर रहा था प्रताड़ित

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

NCG News desk Korba :- 

कटघोरा एसडीएम पर महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पत्नी ने एसडीएम पति पर पद के अनुरूप दहेज नहीं मिलने पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पति को पद से हटाकर मामले की जांच व अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग की है। नागदौने कालोनी निवासी पीड़िता सुरभि पाटले की रिपोर्ट पर महिला थाना में पति कटघोरा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर सहित 8 लोगो के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए धारा 498ए, 294, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

कटघोरा एसडीएम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का जुर्म दर्ज

एफआईआर में बताया गया है कि उनके पति अपने पद और रुतबे का उपयोग कर मामले की जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए पति को एसडीएम के पद से हटाकर जांच की जाए। श्रीमती पटले ने कहा कि राज्य महिला आयोग, आईजी को भी वे कहते है उन्होंने बताया कि उनकी शादी 12 दिसंबर 2021 को दो-दो को सहयोग प्रसाद से हुई थी। शादी के बाद दहेज में कम पैसे आने की बात लेकर उनके साथ मारपीट की जा रही थी।

जान से मारने की दी धमकी 

पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देकर मारने का आरोप लगाया कि सरकारी गाडी में उनके पति घर आ गए और पीएसओ के माध्यम से बुलाकर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर रायपुर ले गए। यहां नौ घंटे तक घुमाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान पति का ड्राइवर और पीएसओ भी साथ थे।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE