LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

नशेड़ी बेटे ने मां की सिर पटक पटक के ले ली जान

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में कलुयगी बेटे ने मां की पटक पटक कर जान ले ली है बता दे कि इंद्रप्रस्थ फेस-2 में मां की हत्या करने वाले बेटे पी. नागेश्वर राव उर्फ अंकुर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित घटना के बाद से फरार था, जिसे मंगलवार देर रात को क्राइम ब्रांच की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में दबोच लिया। वह भागने के फिराक में था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

डीडी नगर थाना पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय पी. नीता राव की उसके घर में सोमवार को लाश मिली थी। पुलिस को महिला की हत्या की जानकारी उसके पति पी. गौरीशंकर राव ने दी। उन्होंने थाने में बताया कि पत्नी और बेटा नागेश्वर राव व बेटी इंद्रप्रस्थ फेस-2 में रहते हैं। वे कुम्हारी में घर की देखरेख करने के कारण वहां रहते हैं।

मां से अक्सर करता था मारपीट

बेटा नशे का आदी है जो छोटी-छोटी बातों पर मां से अक्सर मारपीट करता था। जान से मार डालने की बात कहता था। बेटी मार्केटिंग के काम से अक्सर बाहर रहती है, जो अभी कोलकाता में है। नए साल की शुभकामनायें देने के लिए बेटी ने मृतका को बार-बार कॉल की, लेकिन कुछ जवाब नहीं आने पर उसके पिता को कॉल की। इस दौरान जब उसने घर अंदर पहुंचा और देखा तो दंग हो गया था। महिला की लाश जमीन में पड़ी थी। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE