
यूट्यूब पर वीडियो देख शराबी डॉक्टर ने किया महिला का ऑपरेशन, आंतें काटीं; तड़प-तड़प कर हुई मौत. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी जिले से चिकित्सा जगत को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर ने मेडिकल साइंस को मजाक बनाते हुए यूट्यूब (YouTube) पर वीडियो देखकर एक महिला के पेट का ऑपरेशन कर डाला। नौसिखिये डॉक्टर की इस करतूत से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर अपने परिवार के साथ क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया है।
पेट दर्द के इलाज के लिए पहुंची थी महिला
यह पूरा मामला बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डफरापुर मजरे सैदनपुर की रहने वाली मुनिशरा रावत (पत्नी फतेह बहादुर) को पेट में तकलीफ थी। परिजन उसे इलाज के लिए कोठी बाजार स्थित ‘श्री दामोदर औषधालय’ लेकर पहुंचे थे। वहां मौजूद अस्पताल संचालक ज्ञान प्रकाश मिश्रा और विवेक मिश्रा ने महिला की जांच की और बताया कि उसे पथरी है, जिसका तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा।यूट्यूब पर वीडियो देख शराबी डॉक्टर ने किया महिला का ऑपरेशन
20 हजार में तय हुआ था मौत का सौदा
फर्जी डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए पहले 25 हजार रुपये की मांग की, लेकिन बाद में सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया। परिजनों को लगा कि ऑपरेशन के बाद महिला ठीक हो जाएगी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वे अपनी मरीज को डॉक्टर के भेष में यमराज के हवाले कर रहे हैं।यूट्यूब पर वीडियो देख शराबी डॉक्टर ने किया महिला का ऑपरेशन
यूट्यूब, शराब और खूनी खेल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने ऑपरेशन से पहले शराब पी रखी थी। उसने मेडिकल प्रक्रिया का पालन करने के बजाय मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो (YouTube Video) चलाकर ऑपरेशन करना शुरू किया। नशे की हालत और अज्ञानता के कारण डॉक्टर ने महिला की खाने की नली, आमाशय और छोटी आंत को बुरी तरह काट दिया।यूट्यूब पर वीडियो देख शराबी डॉक्टर ने किया महिला का ऑपरेशन
तड़प-तड़प कर निकली जान, डॉक्टर फरार
गलत ऑपरेशन के कारण महिला की हालत बिगड़ने लगी और अत्यधिक खून बहने से वह तड़पने लगी। कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। मरीज की मौत होते ही डॉक्टर का नशा उतर गया और वह डर के मारे अपने पूरे परिवार के साथ नर्सिंग होम में ताला लगाकर भाग निकला।यूट्यूब पर वीडियो देख शराबी डॉक्टर ने किया महिला का ऑपरेशन
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।यूट्यूब पर वीडियो देख शराबी डॉक्टर ने किया महिला का ऑपरेशन
मुकदमा दर्ज: मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और SC-ST एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
अस्पताल सील: महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। एसीएमओ और सीएचसी टीम ने छापे के दौरान पाया कि अस्पताल पूरी तरह अवैध था और संचालकों के पास कोई डिग्री नहीं थी। अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।यूट्यूब पर वीडियो देख शराबी डॉक्टर ने किया महिला का ऑपरेशन



















