LIVE UPDATE
भारत

शराबी शिक्षक ने बाइक सवार को 2 KM तक घसीटा, दो गंभीर घायल

महिसागर जिले में दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी शिक्षक और उसका भाई गिरफ्तार, मामला दर्ज

गुजरात, महिसागर: शराबी शिक्षक ने बाइक सवार को 2 KM तक घसीटा, दो गंभीर घायल. गुजरात के महिसागर जिले के हलोल-शामलाजी हाईवे पर मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। नशे में धुत एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने अपनी कार से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसे लगभग 2 किलोमीटर तक अपनी कार के बोनट पर घसीटता रहा। इस भयानक हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का 33 सेकंड का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यह घटना नेशनल हाईवे-48 पर मोडासा-लुनावाड़ा रोड के बाकोर इलाके में हुई। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी मनीष पटेल वडोदरा के जरोड गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं और लुनावाड़ा तहसील के काकाचिया गांव के निवासी हैं। घटना के समय उनके साथ उनके भाई मेहुल पटेल (किसान) भी कार में सवार थे। दोनों शराब के नशे में धुत बताए जा रहे हैं।शराबी शिक्षक ने बाइक सवार को 2 KM तक घसीटा

घायलों की हालत गंभीर

इस हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय दिनेशभाई वरगीभाई चारे और 18-21 वर्षीय सुनील मच्छर बुरी तरह जख्मी हो गए। दिनेशभाई को माथे, आंखों और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें लुनावाड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सुनील मच्छर को गोधरा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रही है।शराबी शिक्षक ने बाइक सवार को 2 KM तक घसीटा

पुलिस ने दर्ज किया सख्त केस

महिसागर के डीएसपी कमलेश वासवा ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में थे। मनीष पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (मानव जीवन को खतरे में डालना), 324(2) (लापरवाही से गंभीर चोट पहुंचाना), 109(1) (हत्या का प्रयास), 61(2) (उकसावा) और 324(4) (संपत्ति को नुकसान) के तहत बाकोर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।शराबी शिक्षक ने बाइक सवार को 2 KM तक घसीटा

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE