LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

Durg Crime News: तपन सरकार पर कसता जा रहा है शासन प्रशासन का शिकंजा, भिलाई हत्याकांड में आया नाम 

NCG News desk Durg:-

निडर छत्तीसगढ़/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बहुचर्चित महादेव महार हत्याकांड के मुख्य आरोपित व गैंगस्टर तपन सरकार का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में है। होली के दिन खुर्सीपार में शुभम राजपूत नाम के युवक की हत्या हुई थी। पुलिस का दावा है कि तपन सरकार के कहने पर ही शुभम की हत्या हुई थी। सोमवार को खुर्सीपार पुलिस ने तपन सरकार के सिकोलाभाठा दुर्ग स्थित घर और अन्य स्थानों पर दबिश दी लेकिन, गिरफ्तार करने में सफलता हासिल नहीं हो पाई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

तपन सरकार पर कसता जा रहा है शासन प्रशासन का शिकंजा

होली के दिन हुई थी शुभम राजपूत की हत्‍या

तपन सरकार पर कसता जा रहा है शासन प्रशासन का शिकंजा

शुभम हत्याकांड में पुलिस ने सेवकराम नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया था। सेवकराम ने पुलिस को जानकारी दी थी कि शुभम खुद को तपन सरकार का आदमी बताता था और उसके कहने पर ही लोगों से वसूली करता था। होली के दिन शुभम उससे वसूली के लिए पहुंचा था। इसके बाद हुए विवाद में कटर मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद अब पुलिस ने एक चौंकाने वाला दावा किया है,।कि सेवकराम ने तपन के कहने पर शुभम की हत्या की है। दावा किया है कि तपन चाहता था कि सेवकराम उसके लिए वसूली का काम करे, इसलिए उसने सेवकराम से कहा था कि वह शुभम को रास्ते से हटाकर उसकी जगह वसूली करे। इस आधार पर पुलिस ने तपन को भी आरोपित बनाया है और तलाश शुरू की है। सोमवार को पुलिस की टीम ने सिकोलाभाठा में तपन सरकार के घर, आफिस और अन्य रिश्तेदारों के घर पर दबिश दी लेकिन, तपन सरकार के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली।

और पढ़े:-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE