लगातार नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसती दुर्ग पुलिस ,3 आरोपी गिरफ्तार

NCG NEWS DESK DURG:-
नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में ए.सी.सी. यू महिला रक्षा विंग की एक संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही हेतु लगाया गया था । टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विशेष सूत्रों से अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा टोल प्लाजा कुम्हारी में घेराबंदी कर रायपुर की ओर से दुर्ग की ओर आई हुई सफेद अर्टिगा कार OD02CM0852 को रोका गया। गाडी को रोक कर महिला थाना प्रभारी द्वारा विधिवत गाड़ी की एवं महिलाओं की तलाशी कार्यवाही किया गया जिसमें गाड़ी में सवार महिलाओं एवं चालक के पास से 32 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 20(ग) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी–
1- रश्मिता बाग पिता व्यास देव बाग उम्र 21 वर्ष पता जेठूपाली, थाना कोमना, जिला नुआपाड़ा उड़ीसा
2- भारती कुलदीप पति जुबेल कुलदीप 28 वर्षपता- जेठूपाली, थाना कोमना, जिला नुआपाझ उड़ीसा
3- सुषमा सागरीय पति उपेंद्र सागरीय उम्र 33 वर्ष पता कोटी पदार थाना खरियार जिला नुआपाड़ा 4. दिनेश टांडी उर्फ राहुल पिता पूरन टांडी उम्र 23 वर्ष पता कोटी पदार थाना खरियार जिला नुआपा
जप्त सामान-
1. 32 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 160000/-रु
2. सफेद अर्टिगा कार OD02CM0852 कीमत करीबन 700000/-रु
3. मोबाइल फोन कीमत 5000/- रु एवं नगदी रकम 3700/-रु
कुल किमत 868700/-
ये भी पढ़े :-








