नये के कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी…सब्जी बेचने के आड़ में ब्राउन शुगर बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..114 पुड़िया ब्राउन शुगर जप्त

NCG NEWS DESK दुर्ग-मिलाई; दुर्ग शहर में अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुस) द्वारा नये के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्दोष प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग बैंकर वैभव रमणलाल (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक – विपिन रंगारी के नेतृत्व में दुर्ग सिविल टीम, थाना मोहन नगर की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
Read more:-दीपिका पादुकोण लेटेस्ट लुक को लेकर आई ट्रोलर्स के निशाने पर…
टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सत्त निगाह रखी जा रही थी विशेष सुत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी तारतम्य में 25 अप्रैल 2023 को सिविल टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि नया गंज मंडी धमधा नाका के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर अपने पास रखा है और उसे बेंच रहा है कि सूचना मिलने पर थाना मोहन नगर एवं दुर्ग सिविल टीम द्वारा नया गंजमंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी ढालेश्वर साहू उर्फ चोपों को पकड़ा आरोपी के कब्जे से कुल 114 नग ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध मौके पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर द्वारा की जा रही है।



















