LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

एक दर्जन से अधिक सटोरियों को पूछताछ के लिए ED ने जारी किया समंस

NCG NEWS DESK रायपुर। सट्टेबाजी में हवाला केस में पुलिस की ओर से जेल भेजे गए एक दर्जन सटोरियों को पूछताछ के लिए समंस जारी किया गया है। गुरुवार को पीयूष भाटिया, युसूफ पोट्टी, सीए हर्षल समेत अन्य लोगों को बुलाया गया था। उनसे कुछ लोग समंस के बाद पेश नहीं हुए। जो लोग आए थे। उनसे लंबी पूछताछ हुई है। ईडी की एक टीम जांच के लिए बैंक गई है। एक दर्जन लोगों के लॉकर को खोला गया है।

उसमें रखे दस्तावेज और जेवर को जब्त किया गया है। ईडी ने कुछ बैंक अधिकारियों को बुलाया था। चर्चा है कि उनकी जांच में मदद ली जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार कार्रवाई कर आईएएस अफसरों सहित दूसरे अधिकारियों, राजनेताओं और कारोबारियों को गिरफ्तार करने वाले केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसी महीने दो नए केस (ईसीआरआर) और दर्ज कर लिए हैं। यह मामले जल जीवन मिशन (ईसीआरआर 3/2023) और चावल सप्लाई (ईसीआरआर 1/2023) में हुई कथित गड़बड़ी से जुड़े हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE