LIVE UPDATE
भारत

कांग्रेस नेताओं के 32 ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा..कांग्रेस नेताओं के 32 ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

NCG NEWS DESK रांची : झारखंड में ईडी ने एक बार फिर दबिश शुरू कर दी है. सुबह से रांची, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा सहित राज्यभर में 32 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है. इस बीच सूबे के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे और नेक्सजेन के विनय सिंह के यहां भी छापा पड़ा है. मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास के बाहर भी फोर्स तैनात हैं. रामेश्ववर उरांव के घर के बाहर अभी गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है.

दुमका में 5 ठिकानों पर छापेमारी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें की ईडी ने शराब घोटाला मामले में यह रेड की है. इसी बाच झारखंड के बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर भी आज, बुधवार की सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा है. योगेंद्र तिवारी के दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर अवस्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल व कुम्हार पाड़ा में रहने वाले उसके सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर समेत पांच ठिकानों पर ईडी ने रेड की है. सभी जगहों पर इडी की टीम 7.00 से 8.30 बजे के करीब पहुंची है.

धनबाद में दो जगह ईडी की रेड

धनबाद में दो स्थानों पर ईडी की छापामारी कर रही है. ईडी की टीम ग्रेवल कॉलोनी बेकारबांध में संतोष मंडल और एक अन्य के यहां पहुंच कर तलाशी कर रही है. दोनों व्यक्ति योगेंद्र तिवारी से जुड़े हैं.

देवघर में कांग्रेस नेता के घर छापेमारी

देवघर में भी योगेंद्र तिवारी और उसके सहयोगियों के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. देवघर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय और पंडित बीएन झा पथ स्थित अभिषेक आनंद झा के आवास पर भी ईडी की रेड चल रही है.

गिरिडीह में भाजपा के पूर्व विधायक के यहां छापा

गिरिडीह में भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के घर भी ईडी का छापा पड़ा है. तीन इनोवा समेत चार वाहन में ईडी की टीम वहां पहुंची है. निर्भय शाहाबादी के भतीजे नीरज कुमार शाहाबादी शराब का कारोबार करते हैं. उनसे पूछताछ हो सकती है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE