NCG NEWS DESK Bhopal :-
भाजपा किसी भी हाल में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट में जीत दर्ज करना चाहती है। पिछले चुनाव में एकमात्र छिंदवाड़ा सीट पर ही पार्टी की हार हुई थी। जिसके चलते इस सीट पर पार्टी का खास फोकस है। यहां बीजेपी लगातार कांग्रेस नेताओं को अपने पाले में कर रही है। इस बार विधायक कमलेश शाह को भाजपा प्रवेश कराया है। वह अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक हैं।
गौरतलब है कि छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ है। भाजपा उनके गढ़ को कमजोर करने में लगी है। विधायक कमलेश शाह कमलनाथ के करीबी रहे है। उन्होंने राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश किया। बता दें कि कमलेश शाह कांग्रेस की टिकट पर तीन बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 2013 में पहला चुनाव जीता। इसके बाद 2018 में और 2023 में जीत दर्ज की।
मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कमलेश शाह के भाजपा प्रवेश की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कमलेश शाह राज परिवार से हैं, जो पर्यावरण के लिए पहचाना जाता है। उनका भाजपा में स्वागत है।
इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
दमोह के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष हटा अनुष्का राय, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक दमोह के अध्यक्ष गौरव पटेल, हटा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बद्री व्यास, बटियागढ़ के जनपद सदस्य नंदकिशोर आठ्या सहित कई सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
ये भी पढ़े :-