LIVE UPDATE
भारत

बिजली हुई सस्ती, हर वर्ग के उपभोक्ताओं को राहत

Electricity Bill Update: उत्तराखंड में बिजली हुई सस्ती, हर वर्ग के उपभोक्ताओं को राहत

देहरादून। बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है! उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने मई महीने के बिजली बिल में 89 पैसे प्रति यूनिट तक की राहत देने की घोषणा की है। यह छूट फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) के अंतर्गत दी जा रही है, जिसका सीधा फायदा सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को मिलेगा।बिजली हुई सस्ती

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

? क्यों सस्ती हुई बिजली?

UPCL के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि मार्च महीने में निगम ने बाजार से निर्धारित दर से कम कीमत पर बिजली खरीदी थी। इसी बचत को एफपीपीसीए व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को लौटाया जा रहा है। इस योजना से 101 करोड़ रुपये की राहत उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही है।बिजली हुई सस्ती

? सभी उपभोक्ताओं को मिल रही है छूट, जानिए किसे कितनी राहत?

उपभोक्ता श्रेणीप्रति यूनिट छूट (पैसे में)
घरेलू उपभोक्ता (Domestic)26 से 71 पैसे
अघरेलू (Non-Domestic)103 पैसे
सरकारी उपयोगिता97 पैसे
निजी ट्यूबवेल31 पैसे
कृषि कार्य44 से 51 पैसे
एलटी इंडस्ट्री95 पैसे
एचटी इंडस्ट्री95 पैसे
मिक्स लोड89 पैसे
रेलवे ट्रैक्शन89 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशन89 पैसे
निर्माण हेतु अस्थायी आपूर्ति110 पैसे

पहले भी मिल चुकी है राहत

यह पहली बार नहीं है जब UPCL ने उपभोक्ताओं को राहत दी हो। इससे पहले:

  • जुलाई में: 30 पैसे/यूनिट
  • अगस्त में: 52 पैसे/यूनिट
  • नवंबर में: 88 पैसे/यूनिट
  • मार्च में: 1.19 रुपये/यूनिट की राहत दी गई थी।

? उपभोक्ताओं को अगले बिल में मिलेगा सीधा फायदा

इस राहत का असर मई के बिजली बिल में सीधे तौर पर दिखाई देगा। चाहे घरेलू उपभोक्ता हो या उद्योग, रेलवे या EV चार्जिंग स्टेशन, सभी को इस लाभ का फायदा मिलेगा। इससे बिजली खर्च में महत्वपूर्ण कटौती होगी।बिजली हुई सस्ती

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE