LIVE UPDATE
लाइफस्टाइलहमर छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़,4 नक्सलियों के शव समेत कई हथ‍ियार किए बरामद

NCG NEWS DESK :-

प्रदेश में इन दिनों लगतार ही नक्सली मुठभेड़ के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमा पर आज सुबह – सुबह ही नक्सलियों और  पुलिस के बीच में जबरदस्त मुठभेड़ की खबर सामने आई हैं. वहीं इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से ही गोलीबारी की गई हैं. जिसके चलते पुलिस जवानों ने इस मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया है. इसके साथ ही घटना स्थल से इस दौरान तलाशी लेने पर यहां से  AK-47 समेत कई हथ‍ियार बरामद किए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला महाराष्ट्र के सीमा स्थित गढ़चिरौली इलाके का बताया जा रहा हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नक्सलियों के शव बरामद

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस को एक खुफिया जानकारी दी गई थी की, एक बड़ा नक्सल ग्रुप लोकसभा चुनावों को लेकर एक बड़े वारदात को अंजाम देने के संदर्भ से एमपी के लेगाना – गड़चिरोली के जंगलों घने जंगलों में छुपे हुए हैं। बता दें की इस सूचना के बाद ही महाराष्ट्र पुलिस ने एक स्पेशल कमांडो C-60 और CRPF के कमांडो ने अपने इस ऑपरेशन को शुरू किया हैं. इसके साथ यहां पर SPS के रेपनपल्ली से 5 किमी दूर कोलामरका के पहाड़ों में आज सुबह ही तलाशी के दौरान 4 सी 60 पार्टियों वाली एक टीम पर नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की हैं. इसके जवाब में सी 60 टीमों ने भी आपने तरफ से फायरिंग कर जवाब दिया हैं.

इसके साथ ही जब फायरिंग रुकने के बाद टीक बाद ही  इस इलाके की तलाशी ली गई हैं. वही इस दौरान  घटनास्थल से 4 पुरुष नक्सलियों के यहां से शव बरामद किए गए हैं. इसके अलावा यहाँ से 1 कार्बाइन 1 AK47 और 2 देशी पिस्तौल  साथ ही नक्सली साहित्य और  सामान भी बरामद यहां से बरामद किए गए हैं। साथ ही इस दौरान मारे गए नक्सलियों की भी पहचान की गई है. जानकारी के मुताबिक ये सभी चारों नक्सलियों पर 36 लाख रूपये के  इनाम रखे गए थे.

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE